रामसनेहीघाट। महंगाई बेरोजगारी और जन विरोधी नीतियों के विरुद्ध विधान सभा दरियाबाद मे माननीय पूर्व सांसद डा०निर्मल खत्री के नेतृत्व मे केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध मे दरियाबाद के समस्त कांग्रेस कार्य कर्ताओं ने हजारों की संख्या मे भिटरिया चौराहे से तहसील परिसर तक बैनर व सैकडो़ झंडों के साथ गगनभेदी नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदेश सरकार के विरुद्ध आज कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ताओं ने जनविरोधी नीतियों पर ब्रिज धरना प्रदर्शन करते हुए प्रदेश सरकार को 2022 में उखाड़ कर फेंक ने का आवाहन किया पूर्व सांसद निर्मल खत्री ने कहा कि यह सरकार किसान विरोधी है इसको कंपनियां चलाती आम किसान महंगाई से परेशान अनाज के दाम वह गन्ने का बकाया भुगतान अभी बाकी है परंतु सरकार भ्रष्टाचार मे मे लिप्त है छोटे व्यापारी परेशान है व्यापार चौपट हैं वही किसान भुखमरी के कगार पर है ना तो समय पर खाद उपलब्ध हो रही है ना ही एमएसपी में वृद्धि हो रही जिससे आम जनमानस में भाजपा सरकार के विरुद्ध आक्रोश है विरोध प्रदर्शन में हजारों कार्यकर्ता कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और 2022 में प्रदेश सरकार को उखाड़ कर फेंकने का आवाहन किया