रामसनेहीघाट। रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने रामसनेहीघाट में 100 फिट की पैदल तिरंगा यात्रा निकाली। यह तिरंगा यात्रा कस्बे के सुमेरगंज चौराहे से होते हुए भिटरिया चौराहा होते हुए सुमेरगंज हनुमान मंदिर परिसर में आकर सम्पन्न हुई। जिसमें 300 कार्यकर्ता व नगरवासी मौजूद रहे।
इस मौके पर परिषद के प्रान्त मंत्री अंकित शुक्ला ने कहा कि विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही छात्र हित, राष्ट्र हित के लिए काम करते आ रही है। हमारी राष्ट्रीयता सिर्फ 26 जनवरी और 15 अगस्त ही नही बल्कि वर्ष के 365 दिन बनी रहनी चाहिए। इसके साथ ही हमेशा अपने देश के प्रति जागरूक रहना चाहिए। देश के युवाओं को राजनीतिक माहौल से दूर रहकर राष्ट्र के हित में आगे आना चाहिए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दरियाबाद के विधायक सतीश शर्मा ने कहा विद्यार्थी परिषद युवाओं को देश की ओर राष्ट्र के प्रति काम करने के लिए लिए प्रेरित करने वाला एक छात्र संगठन है।
इसके बाद राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आकाश पटेल ने कहा देश की स्वतंत्रता के 75 वर्ष आज पूरे हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देश में राष्ट्रीय भाव को जन जन तक पहुंचाने के लिए सदैव काम करती आई है,
तिरंगा यात्रा देखकर शहर के लोगों में भी गजब का उत्साह था। विद्यार्थी परिषद की उपलब्धियां एवं स्वतंत्रता दिवस का महत्व बताया गया। वक्ताओं का कहना था कि रामसनेहीघाट राष्ट्रवादी विचारधारा का छेत्र है। इसे किसी दूसरे विचार से न देखा जाए। यात्रा के दौरान देश भक्ति नारों व गीतों से पूरा क्षेत्र देशभक्ति मय हो गया था। इस तिरंगा यात्रा में प्रान्त सह मंत्री भावना वर्मा, जिला संगठन मंत्री अमन मिश्रा, जिला सह संयोजक प्रभात अवस्थी, नगर संगठन मंत्री कौस्तुकेय चतुर्वेदी, नगर अध्यक्ष राम शरण सोनी, आदित्य श्रीवास्तव, नगर मंत्री उत्कर्ष मिश्रा, नीलेश मिश्रा, शुभम साहू, दुर्गेश वर्मा, आनंद शुक्ला, प्रशांत अनुराग, अनुज, विवेक , अनुष्का आरोही, प्रीति, आशना, प्रियंका, रोमिल नाग, दुर्गेश वर्मा, सौरभ पांडे, मनीष यादव अमरदीप वर्मा,शिवांग शुक्ल , विशाल सिंह , कामिल राठौड़, प्रमोद गुप्ता मुन्ना, रामेंद्र सिंह, सुरेंद्र कौशल, अनुज गुप्ता, दीपक गुप्ता, आशीष मिश्रा, राकेश लोधी, जयसव, व जिले के विभिन्न नगर इकाई से कार्यकर्ता शामिल रहे।