रामसनेहीघाट बाराबंकी:-भिटरिया स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कल्याण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पण कर श्रधांजलि दी।
भाजपा के प्रथम मंडल अध्यक्ष रहे कमलेश शुक्ल ने बताया कि वो जिंदादिल सख्सियत थे और उनको देखते ही लोग नारा देते थे कि कल्याण सिंह कल्याण करो राम मंदिर का निर्माण करो ।
श्रधांजलि सभा मे दरियाबाद विधायक सतीश चंद्र शर्मा, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष दिलीप मिश्र,मंडल अध्यक्ष बनीकोडर विवेक तिवारी, देवीगंज मंडल अध्यक्ष राकेश लोधी, महामंत्री पंकज तिवारी , स्वामी भेदंताद्वैत घन महाराज,
विनय मिश्र,मनोज मिश्रा, मधुकर तिवारी, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।