सपा के किसान नौजवान पटेल यात्रा मे उमड़ा जन सैलाब

 


देव प्रकाश तिवारी:

रामसनेही घाट बाराबंकी । विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी ने किसान नौजवान पटेल यात्रा के बहाने अपनी ताकत का एहसास दिलाया, उसी क्रम मे बाराबंकी मे रामसनेही घाट क्षेत्र मे किसान नौजवान पटेल यात्रा  कार्यक्रम के बहाने सपाइयो  ने चुनाव का बिगुल बजा दिया है। दरियाबाद विधानसभा जो कि सपाईयो का गढ़ रहा है उसी का भाव दिखाते हुए जगह जगह सपा नेताओ ने सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का स्वागत के बहाने ताकत का आभास कराया। सर्वप्रथम स्वागत का कार्यक्रम अहमदपुर टोलप्लाजा के पास करूणेश द्विवेदी के नेतृत्व मे हजारो कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया तो दिलोना बाईपास पर अनिमेष सिंह राहुल ने कार्यकर्ताओ के साथ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत कर सपाईयो की एकजुटता का एहसास कराया। 

सबसे अंत मे भिटरिया चौराहा रवि धर्मकाटा के सामने पूर्व मंत्री राजा राजीव कुमार सिंह व पूर्व प्रमुख दिनेश की अगुवाई मे हजारो कार्य कर्ताओ ने 11 बजे से ही प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करने को आतुर दिखे । 

सभा को संबोधित करते हुए पूर्व प्रमुख दिनेश सिंह ने कहा कि इस समय भारत को सिर्फ चार गुजराती चला रहे दो राज कर रहे है तो दो खरीद रहे है। सभा मे बाराबंकी के सभी बड़े सपा नेताओं की मौजूदगी से सपा कार्यकर्ता उत्साहित दिखे व सपा की मजबूती दिखाई दी। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव भारत की दशा व दिशा तय करेगा आज किसान व नौजवान परेशान है। अपने खेत खलिहान, बेटिया बचाने के लिए सपा के हाथो को मजबूत करते सपा को विजयी बनाने के लिए आज से सपा की नीतियो को जन जन तक पहुचाने की अपील की। सभा मे बाराबंकी के कद्दावर नेताओ मे सूमार रहे बेनीप्रसाद वर्मा के पुत्र राकेश वर्मा, जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज, जैदपुर विधायक गौरव रावत, पूर्व विधायक राममगन रावत, जिलाप़चायत सदस्य चख्खन यादव, पूर्व जिलापंचायत सदस्य बिन्नू जायसवाल, प्रिंसू यादव, समेत हजारो कार्यकर्ताओ हुजुम मौजूद रहा।

 *_जनता महंगाई वह अत्याचार से त्रस्त है- रिंकू_* 

पूर्व मंत्री राजा राजीव कुमार सिंह के पुत्र दरियाबाद से सपा प्रत्याषी के प्रबल दावेदार रितेश कुमार सिंह रिंकू ने बताया कि भाजपा सरकार मे किसान परेशान है नौजवान बेरोजगारी से परेशान है, लेकिन भाजपा पू़जीपतियो की जेब भरने मे व्यस्त है।जोकि भारत को कंगाली की कगार पर खड़ा कर चुका है। प्रदेश मे योगी सरकार लगातार मनमानी पर उतारू है, जबकि किसान मजदूर व बेटिया भाजपा सरकार मे असुरक्षित है।