सियासी मैदान में कांग्रेस कार्यकर्ता दिखाएंगे रण कौशल

 



बाराबंकी  - कांग्रेस पार्टी 2022 के महासमर को जीतने के लिए अब कमर कस रही है। अब प्रशिक्षित कार्यकर्ता सियासी मैदान में राजनीतिक रण कौशल दिखाएंगे।  कार्यकर्ता राजनीति के हर शस्त्र से  परिपूर्ण होगा जो 2022 के प्रदेश के चुनावी महासमर मे बूथ पर अपना राजैनतिक रण कौशल दिखाकर श्रीमती प्रियंका गांधी की अगुवाई में कांग्रेस पार्टी को ऐतिहासिक विजय श्री दिलाने का काम करेगा।

उक्त उद््गार पूर्व सांसद डा0 पी0एल0 पुनिया ने आज अयोध्या हाइवे चन्दवारा स्थित रायल आर्चिड मोटल में विधानसभा जैदपुर के आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण करने के पश्चात्् प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन करते  हुये व्यक्त किये।

प्रशिक्षण शिविर के संयोजक जैदपुर विधान सभा क्षेत्र के भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी तनुज पुनिया ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र दरियाबाद, कुर्सी, हैदरगढ, में प्रशिक्षण शिविर आयोजित हो चुके है आज विधानसभा क्षेत्र जैदपुर का प्रशिक्षण शिविर का प्रथम दिन है जिसमे विकास खण्ड मसौली, आंशिक हरख के न्याय पंचायत, बूथ, ग्राम अध्यक्षो को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ऑस्कर आलम की अगुवाई में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में श्री विष्णु शर्मा द्वारा बूथ प्रबन्धनकी, संजीव मिश्रा द्वारा सोशल मीडिया की जरूरत, रिफत फातिमा द्वारा कांग्रेस की विचारधार इतिहास तथा गिरीश गर्ग द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओ को आर0एस0एस तथा भाजपा के सवालों के जवाब, कांग्रेस के बलिदानी इतिहास की  जानकारी  दी जायेगी। प्रशिक्षण के इसी क्रम मे कल दिनांक 3 अक्टूबर को विकास खण्ड सिद्धौर तथा हरख विकास खण्ड के शेष बूथो, ग्राम अध्यक्षो को प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रशिक्षण के इसी क्रम में 4 अक्टूबर को विधानसभा क्षेत्र रामनगर तथा 5 अक्टूबर को सदर विधानसभा क्षेत्र बाराबंकी के न्याय पंचायत, बूथ अध्यक्ष एवं ग्राम अध्यक्षों को प्रशिक्षण दिया जायेंगा।

कांग्रेस अध्यक्ष मो0 मोहसिन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रान्तीय नेतृत्व ने प्रशिक्षण शिविर  का आयोजन करके हमारे कार्यकर्ता को कांग्रेस की विचारधारा, बलिदानी इतिहास तथा बूथ प्रबन्धन की जो जानकारी दी है उससे कार्यकर्ता में नयी उर्जा का संचार हुआ हैं वह अपनी सम्पूर्ण उर्जा के साथ 2022 का प्रदेश की विधान सभा का चुनाव में कांग्रेस पार्टी की नीतियो सिद्धान्त, कर्मयोगी सांसद डा0 पी0एल0 पुनिया के किये  गये ऐतिहासिक कार्यो को जन-जन तक पहुंचायेगा और कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के लिये अपनी सारी ऊर्जा लगाकर जीत सुनिश्चित करेंगा।

प्रशिक्षण शिविर में मुख्यरूप से विधानसभा जेदपुर के प्रभारी महासचिव के0सी0 श्रीवास्तव, प्रवक्ता सरजू शर्मा, इरफान कुरैशी, श्रीमती गौरी यादव, राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, कमल भल्ला, शबनम वारिस, महेन्द्र पाल वर्मा, पुत्तू लाल वर्मा, जलालुद््दीन गुड््डू, राजा परीक्षित, अखिलेश वर्मा, अजीत वर्मा, अभय प्रताप, अम्बरीश रावत, सहित सैकडो की संख्या ग्राम सभा एवं  बूथ अध्यक्ष मौजूद थे